Advertisement
'भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार', दरभंगा में राहुल गांधी को कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिलने पर भड़के राशिद अल्वी

सिंधु जल संधि के मुद्दे पर पाकिस्तान की भारत से गुहार पर राशिद अल्वी ने कहा कि यह फैसला भारत सरकार को करना है। हम सब, कांग्रेस पार्टी, विपक्ष और देश, सरकार के साथ खड़े हैं। सरकार पाकिस्तान पर जो भी प्रतिबंध लगाती है, चाहे आयात हो, निर्यात हो या सिंधु जल संधि का मुद्दा हो, यह फैसला सरकार को करना है। लेकिन, सरकार इन मामलों पर विपक्ष से सलाह नहीं लेती है। संघर्ष विराम को लेकर विपक्ष से कोई सलाह नहीं ली गई, फिर भी पूरा विपक्ष भारत सरकार के साथ खड़ा है। सरकार को तय करना चाहिए कि क्या करना है और क्या नहीं करना है।
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की ओर से ‘जय हिंद सभा’ पर दिए बयान पर राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा का काम है कांग्रेस पर हमला करना। 'ऑपरेशन सिंदूर' से लेकर अब तक हम लोग केंद्र सरकार के साथ रहे हैं, लेकिन भाजपा कांग्रेस के साथ लड़ाई लड़ने को ही अपना धर्म मानती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


