Advertisement
NIA ने आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में जम्मू-कश्मीर में 11 जगहों पर की छापेमारी

यह मामला टीआरएफ और उसके स्वयंभू कमांडर सज्जाद गुल की गतिविधियों से संबंधित है, जो जम्मू-कश्मीर के युवाओं को सक्रिय रूप से कट्टरपंथी बनाने के साथ ही उन्हें आतंकवाद के लिए प्रेरित और भर्ती करता रहा है।
एक अधिकारी ने कहा, "गुल, पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के अपने अन्य सहयोगी कमांडरों के साथ, पूर्व-निर्धारित लक्ष्यों की टोह लेने, लश्कर और टीआरएफ का समर्थन करने के लिए हथियारों का समन्वय और परिवहन करने के लिए ओवरग्राउंड वर्कर्स के रूप में व्यक्तियों की भर्ती कर रहा है।"
गुरुवार को की गई तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक सामग्री जैसे डिजिटल डिवाइस, सिम कार्ड, डिजिटल स्टोरेज डिवाइस, दस्तावेज आदि जब्त किए गए हैं।
मामले में आगे की जांच की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


