Modi govt being reckless over Doklam stand off, pushing India to war says Chinese editorial-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी सरकार भारत को युद्ध की ओर धकेल रही है, नतीजा जगजाहिर: चीनी मीडिया

khaskhabar.com: शनिवार, 05 अगस्त 2017 11:04 AM (IST)
मोदी सरकार भारत को युद्ध की ओर धकेल रही है, नतीजा जगजाहिर: चीनी मीडिया
बिजिंग। डोकलाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच चीन लगातार भारत पर निशाना साधा रहा है। चीन के सरकारी अखबारी ग्लोबल टाइम्स ने डोकलाम को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ग्लोबल टॉइम्स में छपे लेख में कहा गया है कि मोदी सरकार भारत को युद्ध की ओर धकेल रही है। साथ ही लेख में लिखा है कि युद्ध होने की स्थिती में नतीजा जग जाहिर है। ग्लोबल टाइम्स के लेख में कहा गया है कि डोकलाम पर अगर भारतीय सेना पीछे नहीं हटी तो युद्ध होना तय है और उसके नतीजे भी जगजाहिर है। अखबार का कहना है कि मोदी सरकार अपने लोगों से झूठ बोल रही है कि 2017 वाला भारत 1962 से अलग है। अखबार का कहना है कि पिछले 50 सालों में चीन ने अपनी सेना को मजबूत बनाया है। साथ ही लेख में लिखा है कि पिछले 50 सालों में दोनों देशों की ताकतों में सबसे बडा अंतर है। चीनी मीडिया का कहना है कि पीएलए ने सैन्य टकराव के लिए पर्याप्त तैयारी की है। साथ ही लेख में कहा गया है कि मोदी सरकार को पीएलए की ताकत के बारे में पता होना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement