Advertisement
लॉकडाउन 3.0:पहले दिन कुछ स्थानों पर दिल्ली में ऑफिस टाइम में मामूली जाम

उधर नरेला अलीपुर (कुंडली हरियाणा बार्डर) बार्डर पर भी जाम की सी स्थिति नहीं दिखाई दी। यहां सुबह के वक्त भी ट्रैफिक सामान्य ही रहा। अधिकांश लोग घरों से नहीं निकले।
इस बारे में डीसीपी बाहरी उत्तर जिला गौरव शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "चूंकि लॉकडाउन तीन का पहला दिन था। इसलिए भी लोग शायद घर में ही रहकर मीडिया के जरिये जानना चाह रहे होंगो कि, पहले वकिर्ंग डे में बाहर की स्थिति क्या है? शायद इसीलिए बार्डर पर भीड़ नहीं लगी।"
सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली नोएडा (अक्षर धाम रोड) और दिल्ली गुरुग्राम, दिल्ली-गाजियाबाद (गाजीपुर बार्डर) पर देखी गयी। तीनों ही बार्डर पर भीड़ सुबह करीब 9 बजे से साढ़े दस बजे तक रही। इन तीनों ही बार्डर पर सैकड़ों मूवमेंट पास-धारकों और पुलिस को बीच धींगामुश्ती होती हुई भी देखी गयी। पहले की डेट तक मान्य कुछ 'पास' पुलिस वाले वैध मानने को राजी नहीं थे। जबकि पासधारकों का कहना था कि, यह पास मान्य हैं। जिला पुलिस या जिला प्रशासन जिसने पास जारी किये हैं, उसने कहा है कि, पास आगे भी (लॉकडाउन) यही मान्य होंगे।
नोएडा-अक्षरधाम बार्डर और दिल्ली-दल्लूपुरा रोड पर नोएडा बार्डर पर पुलिस तथा वाहन चालकों के बीच सोमवार सुबह के वक्त नोंकझोंक होती देखी गयी। नोएडा पुलिस का कहना था कि, उनके इलाके में वही वाहन प्रवेश लेगा जिस पर डीएम गौतमबुद्धनगर द्वारा जारी पास मौजूद होगा। जबकि दिल्ली निवासी लोग दिल्ली पुलिस से जारी 'पास' से नोएडा में प्रवेश चाह रहे थे।
दिल्ली-गुरुग्राम के दोनो बार्डर (दिल्ली महरौली रोड और नेशनल हाइवे 8 दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग) पर भी सोमवार सुबह जाम के से हालात देखे गये। हालांकि दोनो तरफ दोनो राज्यों की पुलिस तैनात थी। इसके बाद भी यहां भी लोगों के सामने दूसरे राज्य में प्रवेश को लेकर पुलिस-वाहन चालकों के बीच बहस होती देखी गयी। वजह वही कि, दोनो ही राज्य की पुलिस एक दूसरे के कई कर्फ्यू पास पर पुरानी मान्य तारीख दर्ज होने के चलते उसे अब वैलेड नहीं मान रहे थे।
गाजियाबाद डीएम कार्यालय प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "डीएम आफिस से बार्डर पर और जिले के बाकी हिस्सों में तैनात पुलिस को बता दिया गया है, कि अगर जो भी सरकारी कर्मचारी, डाक्टर, मीडिया पर्सन आईकार्ड दिखाता है, तो उसे बार्डर पार आने जाने से न रोका जाये।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


