Advertisement
खनन से अब राजस्थान की बनेगी देश-दुनिया में नई पहचान-एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशों के बाद प्रदेश में एक्सप्लोरेशन कार्य को गति दी गई है। हाल ही समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में मेजर मिनरल्स के सर्वाधिक ब्लॉकों की नीलामी की गई है वहीं राजस्व अर्जन में भी नया रेकार्ड बनाया गया है। उन्होेंने बताया कि माइंस विभाग, जीएसआई, एमईसीएल सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रदेश में किए जा रहे एक्सप्लोरेशन कार्य में प्रदेश में गोल्ड के साथ ही आरईई, गारनेट, एमराल्ड, पोटाश, यूरेनियम आदि के भण्डार होने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी को देखते हुए अब एक्सप्लोरेशन कार्य का और अधिक गति दी जाएगी ताकि बहुमूल्य खनिजों की खोज व खनन कर प्रदेश की पहचान, राजस्व, रोजगार आदि के अवसर बढ़ाये जा सके।
निदेशक माइंस संदेश नायक ने बताया कि प्रदेश में खनिज एक्सप्लोरेशन कार्य को गति देने के लिए रोडमेप बनाकर कार्य किया जाएगा ताकि प्रभावी मोनेटरिंग और तय समय सीमा में कार्य हो सके। संदेश नायक ने बताया कि राजस्थान की खनि संपदा के दोहन से विदेशों से आयात पर भी निर्भरता कम की जा सकेगी और देश की जरुरतों को देश में ही पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि माइनिंग विभाग इस दिशा में योजनावद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है।
वर्चुअल बैठक में उपसचिव नीतू बारुपाल, एसजी संजय गोस्वामी, मुख्यकार्यकारी आरएसएमईटी एनपी सिंह, एसएमई मेजर देवेन्द्र गौड़ सहित विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लेते हुए सुझाव साझा किए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


