Advertisement
मराठा आरक्षण : मनोज जरांगे को आजाद मैदान खाली करने का आदेश, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर भी दर्ज किया केस

इसी बीच, मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया। जुहू इलाके में बस यात्रियों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया। मुंबई के जुहू बस स्टेशन पर रविवार को प्रदर्शनकारियों और बेस्ट बस यात्रियों के बीच मारपीट हुई थी।
यह घटना सांताक्रूज डिपो (मातेश्वरी) से चलने वाली बेस्ट बस में शाम करीब 7.15 बजे हुई। बताया जाता है कि बस बिना किसी स्टाफ के स्टेशन पर खड़ी थी, तभी प्रदर्शनकारियों और यात्रियों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इस झगड़े में बस के शीशे तोड़ दिए गए।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसी पर संज्ञान लेते हुए मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। मनोज जारंगे पाटिल के विरोध प्रदर्शन की शुरुआत के बाद से यह पहला मामला दर्ज हुआ है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


