Advertisement
हैदराबाद में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उस्मानिया अस्पताल में की गई ऑटोप्सी से पता लगाया कि बच्चे का यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी गला घोंटकर हत्या की गई।
पुलिस ने फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमों का गठन किया था। आखिरकार युवक को उसके पैतृक गांव में गिरफ्तार कर लिया गया।
शुक्रवार को हुई इस भीषण घटना का स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने दोषियों को तत्काल और कड़ी से कड़ी सजा की मांग को लेकर चंपापेट-सागर रोड पर सात घंटे तक धरना दिया।
प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए हैदराबाद के जिला कलेक्टर एल. शरमन और पुलिस उपायुक्त रमेश रेड्डी वहां पहुंचे।
पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए कलेक्टर द्वारा घोषित किए गए आश्वासन और उपायों की श्रृंखला के बाद विरोध समाप्त हो गया।
कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट ने वादा किया कि दोषियों को एक महीने के भीतर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
पीड़ित का परिवार आजीविका के लिए नलगोंडा जिले से पलायन कर गया। उसके पिता ऑटो रिक्शा चालक के रूप में काम करते हैं।
कलेक्टर ने कहा कि परिवार को उनकी पसंद के स्थान पर दो बेडरूम का मकान आवंटित किया जाएगा। उन्होंने परिवार के एक शिक्षित सदस्य को आउटसोसिर्ंग नौकरी देने का भी वादा किया।
अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के दो भाई-बहनों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


