Advertisement
महाराष्ट्र: गंगापुर बांध में चार लोग डूबे, मृतकों में तीन चचेरे भाई-बहन और एक युवती शामिल

वहां पहुंचने के बाद सभी पानी में उतरे। शुरू में पानी कमर तक ही लग रहा था, लेकिन उन्हें पानी की गहराई में अचानक होने वाले बदलावों और सतह के नीचे गहरे गड्ढों के बारे में पता नहीं था। इसी बीच, एक युवक गलती से गहरे हिस्से में पहुंच गया और वह डूबने लगा।
इसके बाद, जब दूसरों ने उसे बचाने की कोशिश की, तो वे भी तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आ गए। अफरातफरी के बीच, एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, तीन किशोर और मयूरी जाधव पानी में बह गए और डूब गए।
इस घटना के बाद, पानी से बचकर निकला एक युवक गांव पहुँचा और लोगों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय युवक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। सरकारी बचाव दलों के पहुंचने से पहले ही, ग्रामीणों ने नावों और उपलब्ध अन्य साधनों की मदद से खोज अभियान शुरू कर दिया। उनकी कोशिशों से आखिरकार चारों शव बरामद कर लिए गए। वहीं, बचाई गई घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इस घटना की खबर फैलते ही सावरगांव और आस-पास के गांवों के सैकड़ों लोग बांध के पास जमा हो गए। शाम को मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेजा गया।
बता दें कि गंगापुर बांध एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां हर दिन लगभग 8,000 से 10,000 पर्यटक आते हैं। यहां एक बोट क्लब भी चलता है और सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। यहां नासिक और आस-पास के इलाकों से युवा पर्यटक ज्यादा आते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


