Maharashtra : Former CM vilasrao deshmukh son amit and 7 congress leaders may take oath-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 6, 2025 12:59 am
Location

उद्धव ठाकरे के साथ पूर्व CM देशमुख के बेटे अमित व 7 कांग्रेसी नेता ले सकते हैं शपथ

khaskhabar.com: बुधवार, 27 नवम्बर 2019 8:48 PM (IST)
उद्धव ठाकरे के साथ पूर्व CM देशमुख के बेटे अमित व 7 कांग्रेसी नेता ले सकते हैं शपथ
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ महाराष्ट्र में कांग्रेस के आठ नेता मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख भी शामिल होंगे। पार्टी नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।


घटनाक्रम से जुड़े एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आईएएनएस से कहा, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन राउत, किसान कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले, विश्वजीत कदम, असलम शेख और वर्षा गायकवाड़ के राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने की संभावना है।

पार्टी नेता ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी 288 सदस्यीय विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए भी जोर दे रही है। उन्होंने कहा, हम सदन के अध्यक्ष के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के नाम को आगे बढ़ा रहे हैं। पार्टी नेता ने कहा कि राज्य में कांग्रेस को 12 कैबिनेट पद मिलने की संभावना है, जबकि बाकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना द्वारा साझा की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement