Madhya Pradesh Election: 16 candidates in second list of Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्यप्रदेश चुनाव : कांग्रेस की दूसरी सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम

khaskhabar.com: रविवार, 04 नवम्बर 2018 8:27 PM (IST)
मध्यप्रदेश चुनाव : कांग्रेस की दूसरी सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम
भोपाल। मध्यप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक के हस्ताक्षरों से रविवार की शाम जारी हुई सूची में विजयपुर से राम निवास रावत, सबलगढ़ से ब्रजराज कुशवाहा, दतिया से राजेंद्र भारती, शिवपुरी से सिद्धार्थ लाड, कोलारस से महेंद्र सिंह यादव, गुना से चंद्रभान प्रकाश अहिरवार, चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान, मुंगावली से ब्रजेंद्र सिंह यादव, राजनगर से विक्रम सिंह नातीराजा, सीधी से कमलेष्वर प्रसाद द्विवेदी, देवसर से रामभजन साकेत, आमला से मनोज मालव, नरेला से डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, ब्यावरा से गोवर्धन डांगी, अलिराजपुर से मुकेश पटेल और पेटलावद से वाल सिंह मेड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement