Advertisement
लोक सभा चुनाव- 2024: पंजाब पुलिस, अर्ध सैनिक बलों ने राज्य भर में फ्लैग मार्च निकाला

ज़िक्रयोग्य है कि राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और राज्य के सभी 217 एंट्री/ एग्जिट प्वाइंटों पर 57 स्थायी, 149 अस्थाई और आधुनिक यंत्रों वाले 11 हाईटैक्क नाकों समेत मज़बूत नाकों की योजना बनाई गई है और आबकारी अधिकारियों को इन अंतरराज्यीय नाकों का हिस्सा बनने के लिए आदेश दिए गए हैं।
इसके इलावा, राज्य के संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों पर दबदबा बनाने के लिए केंद्रीय हथियारबंद पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 25 कंपनियाँ राज्य के संवेदनशील जिलों में तैनात की गई हैं। इन 25 कंपनियों में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बलों (सीआरपीएफ) की पाँच कंपनियाँ, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 15 कंपनियाँ और इंडो-तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) की पाँच कंपनियाँ शामिल हैं।
स्पैशल डीजीपी ने कहा कि हम सरहदी राज्य में आज़ाद, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाना यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस की बेमिसाल परंपरा को कायम रखेंगे।
उन्होंने कहा कि समूह अधिकारियों/कर्मचारियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता के सभी पहलूओं की सख़्ती से पालना करने और आज़ाद और निष्पक्ष ढंग से चुनाव करवाने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआइ) की सभी हिदायतों और दिशा-निर्देशों की पालना करने के निर्देश दिए गए हैं।
ज़िक्रयोग्य है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भगौड़े अपराधियों के विरुद्ध चल रही विशेष मुहिम के दौरान, पंजाब पुलिस ने 416 भगौड़ों को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


