Lok Sabha Election 2019 : PM Narendera Modi addresses rally in fatehabad Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 26, 2025 7:31 am
Location

जवानों की आंखों में धूल झोंकती है कांग्रेस : मोदी, दो चरणों के लिए दी यह चुनौती

khaskhabar.com: बुधवार, 08 मई 2019 12:48 PM (IST)
जवानों की आंखों में धूल झोंकती है कांग्रेस : मोदी, दो चरणों के लिए दी यह चुनौती
कर्नाटक में कांग्रेस के सहयोग से चल रही सरकार के मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया है उस बयान के बाद देश 100 वर्षों तक स्वीकार नहीं कर सकता। उनका कहना है कि जिनको दो वक्त की रोटी नहीं मिलती है वो अपना पेट भरने के लिए सेना में जाते हैं। कांग्रेस ने वादा किया था कि वो ओआरओपी लागू करेंगे। इस वादे में उन्होंने 40 साल निकाल दिए।


जब ज्यादा दबाव पड़ा तो 2014 के अंतरिम बजट में सिर्फ 500 करोड़ रुपए का प्रावधान कर कह दिया कि हमने इसे लागू कर दिया। कांग्रेस जवानों की आंखों में धूल झोंकती है। पीएम मोदी की पूरी कांग्रेस पार्टी, उनके अध्यक्ष, नामदार के परिवार, उनके रागदरबारियों और चेले चपाटों को खुली चुनौती... दम हो तो बचे हुए दो चरणों में राजीव गांधी जिनपे बोफोर्स में भ्रष्टाचार के आरोप थे उनके मान-सम्मान के मुद्दे पर चुनाव हो जाए।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement