Logic of India-US strategic ties incontrovertible: PM Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत-अमेरिका के कूटनीतिक संबंध अकाट्य तर्क पर आधारित : मोदी

khaskhabar.com: सोमवार, 26 जून 2017 11:03 PM (IST)
भारत-अमेरिका के कूटनीतिक संबंध अकाट्य तर्क पर आधारित : मोदी
वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक संबंध अकाट्य तर्क पर आधारित हैं और दुनिया को आतंकवाद, कट्टरपंथी विचारधारा और गैरपारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों से सुरक्षित बनाने में दोनों देशों के हित जुड़े हैं। मोदी का कहना है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक भागीदारी में विशाल अवसर हैं और अगले कुछ दशकों में यह कई अरब डॉलर का होगा, जिससे दोनों देशों में रोजगार के व्यापक नए अवसर पैदा होंगे। मोदी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान रविवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक लेख में कहा, एक जुलाई को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू हो रहा है, जो देश को एक झटके में 1.3 अरब लोगों के एक एकीकृत, महाद्वीप-आकार के बाजार में परिवर्तित कर देगा। भारत में यह परिवर्तन अमेरिकी व्यवसायों के लिए व्यावसायिक और निवेश के व्यापक अवसर मुहैया कराएंगे। दोनों देशों के बीच सालाना लगभग 115 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार होता है। मोदी ने कहा, भारतीय कंपनियां अमेरिका में विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के लिए काम करती हैं, जिसमें लगभग 15 अरब डॉलर का कुल निवेश किया गया है और अमेरिका के 35 से अधिक राज्यों में इनकी मौजूदगी है, जिसमें रश्ट बैल्ट भी शामिल है। इसी तरह से अमेरिकी कंपनियों ने भी भारत में 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है। मोदी ने भारत की तेजी से बढ़ती विमानन आवश्यकताओं पर बल दिया और गैस, परमाणु, स्वच्छ कोयला और नवीकरणीय ऊर्जा की बढ़ती मांग पर जोर दिया। उन्होंने कहा, आने वाले वर्षों में, भारतीय कंपनियां अमेरिका से 40 अरब डॉलर से अधिक का ऊर्जा आयात कर विमानों को अपने निजी बेड़े में शामिल करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement