Laddeshwar Hanumanji temple shifted to Om Shiva Temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लाडेश्वर हनुमानजी मंदिर को ओम शिवा देवालय में शिफ्ट कर प्राण प्रतिष्ठा की

khaskhabar.com: रविवार, 06 मई 2018 4:10 PM (IST)
लाडेश्वर हनुमानजी मंदिर को ओम शिवा देवालय में शिफ्ट कर प्राण प्रतिष्ठा की
जयपुर। बड़ी चौपड़ के पास धाबाई जी का खुर्रा स्थित लाडेश्वर हनुमानजी मंदिर को रविवार को पास में ही स्थित ओम शिवा देवालय में परस्पर सहमति से शुभ मूहर्त में शिफ्ट करते हुए विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। यह कार्यक्रम बड़ी चौपड़ धरोहर संरक्षण समिति के तत्वावधान में जिला प्रशासन और जयपुर मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। मंदिर को शिफ्ट करने से पहले मूर्तिर्यों की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके बाद इन्हें पास में ही स्थित ओम शिवा देवालय में शिफ्ट किया गया, जहां भी मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा करते हुए पूजा अर्चना की गई। ओम शिवा देवालय में जयुपर मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी नींव की पूजा भी की गई। इन कार्यक्रमों में क्षेत्र के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) हरिसिंह मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) डॉ. बीडी कुमावत, सहायक पुलिस उपायुक्त, माणक चौक, उत्तर बृजेन्द्र सिंह भाटी, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त राजीव पांडे, जयपुर मेट्रो के कार्यकारी निदेशक (प्रोजेक्ट) अखिलेश कुमार सक्सेना, विशेषाधिकारी आरसी शर्मा, बड़ी चौपड़ धरोहर संरक्षण समिति के विष्णु सोनी, नवनीत मित्तल, पूनम बोटा के अलावा अन्य पदाधिकारीगण, गौरी शंकर शिवालय विकास समिति के सदस्यगण, श्रद्धालुगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement