Kejriwal told Khattar We want to save people lives not vaccines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केजरीवाल ने खट्टर से कहा, 'हम लोगों की जान बचाना चाहते हैं, टीके नहीं'

khaskhabar.com: सोमवार, 31 मई 2021 4:57 PM (IST)
केजरीवाल ने खट्टर से कहा, 'हम लोगों की जान बचाना चाहते हैं, टीके नहीं'
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को टीकाकरण के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य 'जान बचाना है, टीके नहीं।' खट्टर पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि केवल टीके ही लोगों की जान बचा सकते हैं, इसलिए जितनी जल्दी टीके लगाए जाएंगे, उतने ही अधिक लोगों के सुरक्षित होने की संभावना है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "खट्टर साहब, सिर्फ वैक्सीन ही लोगों की जान बचाएगी। जितनी जल्दी वैक्सीन लग जाएगी, उतने ज्यादा लोग सुरक्षित होंगे। मेरा मकसद वैक्सीन को बचाना नहीं है, बल्कि लोगों की जिंदगी बचाना है।" खट्टर ने 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण को रोकने के दिल्ली सरकार के फैसले की आलोचना की थी। खट्टर ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल सरकार के फैसले के पीछे पूरा उद्देश्य ड्रामा पैदा करना है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल को बेहतर तरीके से वैक्सीन इनोक्यूलेशन का प्रबंधन करने की सलाह दी थी क्योंकि दिल्ली को अन्य राज्यों की तुलना में अधिक वैक्सीन मिल रही है।
खट्टर ने कहा, "हम एक दिन में 2 लाख लोगों को टीका लगाकर अपने वैक्सीन स्टॉक को भी समाप्त कर सकते हैं। लेकिन हम प्रतिदिन 50,000 से 60,000 लोगों को टीका लगाकर इसका प्रबंधन कर रहे हैं। अगर हम इस तरह प्रबंधन करते हैं तो हमारी टीकाकरण प्रक्रिया जारी रहेगी। इसलिए, केजरीवाल को चाहिए इनका पालन करें।"
केजरीवाल ने 23 मई को 18-44 आयु वर्ग के युवा वयस्कों के टीकाकरण को रोकने के निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि शहर में स्टॉक खत्म हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी अपील की कि वह राजधानी में कोरोनावायरस बीमारी के खिलाफ टीकों के आवंटन में वृद्धि करे।
केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली को अगले तीन महीनों में सभी वयस्कों को टीका लगाने के लिए प्रति माह लगभग 80 लाख खुराक की जरूरत है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement