Jodhpur: Rotary Club initiative to address medical emergencies in narrow streets-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 9:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर : संकरी गलियों में मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए रोटरी क्लब की पहल, 7 मंदिरों में वितरित किए जाएंगे व्हीलचेयर और स्ट्रेचर

khaskhabar.com: सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 2:36 PM (IST)
जोधपुर : संकरी गलियों में मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए रोटरी क्लब की पहल, 7 मंदिरों में वितरित किए जाएंगे व्हीलचेयर और स्ट्रेचर
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार द्वारा अपने 'सिग्नेचर प्रोजेक्ट' (चिकित्सा सहायता उपकरण) के तहत जोधपुर के भीतरी शहर की संकरी गलियों और खड़ी घाटियों में मेडिकल इमरजेंसी के समय आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए एक विशेष मानवीय पहल की जा रही है। सोमवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत आपातकालीन स्थितियों में मरीजों और बुजुर्गों को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाने में मदद हेतु भीतरी शहर के सात चिन्हित मंदिरों में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर भेंट किए जाएंगे। संकरी गलियों में एम्बुलेंस न पहुँचने की समस्या का समाधान रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार की अध्यक्ष रीना ओझा, सचिव आलापी जायसवाल और कोषाध्यक्ष अंजलि अरोड़ा ने बताया कि भीतरी शहर की बेहद संकरी गलियों में आपात स्थिति के दौरान एम्बुलेंस की सीधी पहुँच नहीं हो पाती है। ऐसे में मरीजों और वृद्धजनों को मुख्य सड़क पर खड़ी एम्बुलेंस तक लाने में परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए चिन्हित स्थानों पर स्थायी रूप से व्हीलचेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध कराने का यह कार्यक्रम रखा गया है।
शाम 4:30 बजे इन 7 मंदिरों में होगा वितरण
कार्यक्रम संयोजक दीपक सोनी ने बताया कि सोमवार शाम 4:30 बजे निम्नलिखित सात चिन्हित मंदिरों में स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर वितरित किए जाएंगे:
कैलाश्वर महादेव मंदिर (नायों का बड़)
सीताराम जी मंदिर (नवचौकियां)
मूरनायक मंदिर (गुंदी का मोहल्ला)
चेनेश्वर महादेव मंदिर (चाँद बावड़ी)
गजानंद मंदिर (चूना की चौकी)
मधेश्वर महादेव मंदिर (ब्रह्मपुरी)
ठाकुरद्वारा महादेव मंदिर (ब्रह्मपुरी)
इस अवसर पर स्थानीय पार्षदगण संजय दइया, विकास राघवानी, श्रीमती मोनिका व्यास, त्रिपोलिया बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक सोनी, प्रेम कुमार जोशी, हेमंत घोष, विवेक बोड़ा सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement