Jharkhand Coronasankat: Dal-Bhat Kendra made Sanjeevani for the helpless-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 14, 2025 7:25 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

झारखंड कोरोनासंकट:असहायों के लिए संजीवनी बना 'दाल-भात केंद्र

khaskhabar.com: बुधवार, 01 अप्रैल 2020 09:37 AM (IST)
झारखंड कोरोनासंकट:असहायों के लिए संजीवनी बना 'दाल-भात केंद्र
रांची। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लागू लॉकडाउन के बीच झारखंड का 'दाल-भात केंद्र' असहायों और निर्धनों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दाल-भात केंद्रों की सफलता के बाद मंगलवार से रांची में 'मुख्यमंत्री रसोईघर' की शुरुआत भी कर दी है।

झारखंड में 377 दाल-भात केंद्र पहले से चल रहे थे, जहां पांच रुपये का भुगतान कर लोग भरपेट भोजन करते थे। सरकार ने लॉकडाउन की स्थिति में 498 दाल-भात केंद्र शुरू करने का निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह के अंदर सभी नए विशेष दाल-भात केंद्र शुरू करने की बात कही गई है।
राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री रामेश्वर उरांव ने सभी जिला के उपायुक्तों को कुछ दिन के अंदर ही हर जिले में जगह चिन्हित कर वहां केंद्र खुलवाने का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement
Aries

आज आप ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे। आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा और आप दूसरों को प्रेरित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी और नए अवसर प्राप्त Read More...