Advertisement
बिहार में कम सीटों पर चुनाव लड़कर भाजपा से अधिक सीटों पर JDU ने बनाई बढ़त

काराकाट से चुनावी मैदान में उतरे उपेंद्र कुशवाहा 45,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। माना जा रहा है कि काराकाट लोकसभा सीट पर भाजपा के बागी भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा का खेल बिगाड़ दिया है।
त्रिकोणीय मुकाबले में काराकाट से भाकपा माले के राजाराम सिंह 45,968 वोटों से आगे हैं। उपेंद्र कुशवाहा 1,05,202 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, पवन सिंह 97,158 वोट लाकर तीसरे नंबर पर हैं।
जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा कहते हैं कि हम एनडीए के साथ थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने जदयू के बड़े भाई बनने के सवाल पर कहा कि हम सभी मिलकर चुनाव लडे हैं और देश में हमारी सरकार बन रही है। नीतीश कुमार को लेकर कई प्रश्न उठाए गए थे। लेकिन, स्थिति सबके सामने है। जिनको जो कहना है, कहते रहें। अभी पूरा परिणाम तो आने दीजिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


