Japan government confirms North Korea conducted nuclear test-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उ. कोरिया ने किया शक्तिशाली हाइड्रोजन बम परमाणु परीक्षण, कई देश में भूकंप

khaskhabar.com: रविवार, 03 सितम्बर 2017 04:53 AM (IST)
उ. कोरिया ने किया शक्तिशाली हाइड्रोजन बम परमाणु परीक्षण, कई देश में भूकंप
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अपनी परमाणु शक्ति प्रदर्शन करते हुए रविवार को हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया चैनल सेंट्रल टेलीविजन के अनुसार सफलतापूर्वक हाइड्रोजन बम परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया के परमाणु स्थल परीक्षण के आसपास के क्षेत्र से रिक्टर पैमाने पर 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। लेकिन अब यह बात साफ हो गई है कि यह झटका भूकंप की वजह से नहीं बल्कि उत्तर कोरिया के छठे परमाणु परीक्षण की वजह से आया। विस्फोट के तत्काल बाद दक्षिण कोरिया की सेना ने उत्तर कोरिया द्वारा छठा परमाणु परीक्षण किए जाने का अंदेशा जताया था। हालांकि जापान सरकार ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि भूकंप की वजह उत्तर कोरिया का परमाणु परीक्षण किया जाना है। उत्तर कोरिया ने हाइड्रोजन बम का इस्तेमाल करते हुए अब तक का सबसे शक्तिशाील परमाणु परीक्षण किया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का कहना है कि इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उत्तर कोरिया ने यह परीक्षण हाइड्रोजन बम विकसित किए जाने का दावा किए जाने के बाद किया है। विस्फोट के बाद उत्तर कोरिया ने भी बयान जारी कर हाइड़्रोजन बम का इस्तेमाल करते हुए सफल परमाणु परीक्षण किए जाने का दावा किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement