Jammu and Kashmir: 4 jawans injured in encounter with militants-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू एवं कश्मीर : आतंकवादियों से मुठभेड़ में 4 जवान घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 अगस्त 2018 2:10 PM (IST)
जम्मू एवं कश्मीर : आतंकवादियों से मुठभेड़ में 4 जवान घायल
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में चार जवान घायल हो गए। घायलों को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में एलओसी से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के समूह को चुनौती देने के बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सेना ने एलओसी के संगम चौकी के पास तडक़े 4.20 बजे संदिग्ध गतिविधियां देखी। जवानों ने घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों को चुनौती दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘घुसपैठ की कोशिश को पाकिस्तानी सेना का समर्थन था। अभियान जारी है। अतिरिक्त सैन्य सहायता भी पहुंचाई गई है।’’
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement