Jaipur : Transport Inspector Dinesh Singh Honored at District Level for Outstanding Work in Road Safety and Social Awareness-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 16, 2026 8:58 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर : सड़क सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य के लिए परिवहन इंस्पेक्टर दिनेश सिंह जिला स्तर पर सम्मानित

khaskhabar.com: रविवार, 16 अगस्त 2026 5:48 PM (IST)
जयपुर : सड़क सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य के लिए परिवहन इंस्पेक्टर दिनेश सिंह जिला स्तर पर सम्मानित
चौगान स्टेडियम में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और जिला कलेक्टर संदेश नायक ने प्रदान किया प्रशस्ति-पत्र जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौगान स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (RTO) जयपुर द्वितीय (विद्याधर नगर) में पदस्थापित इंस्पेक्टर दिनेश सिंह को सड़क सुरक्षा जागरूकता और सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ तथा जयपुर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक ने संयुक्त रूप से दिनेश सिंह को प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो (स्मृति चिह्न) प्रदान कर सम्मानित किया।
इस गरिमामयी अवसर पर जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा और हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य भी मंच पर उपस्थित रहे।
सड़क सुरक्षा जागरूकता में जमीनी स्तर पर नवाचार
इंस्पेक्टर दिनेश सिंह को शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के लिए यह सम्मान दिया गया है:
छात्रों व नागरिकों को किया जागरूक: उन्होंने विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों तथा राजकीय कार्यालयों में निरंतर कार्यशालाएं आयोजित कर सैकड़ों विद्यार्थियों और आम नागरिकों को यातायात नियमों की पालना और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया है।
पूर्व में भी मिल चुके हैं राष्ट्रीय पुरस्कार: सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए दिनेश सिंह पूर्व में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित मंचों से सम्मानित हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement