Advertisement
भाजपा को वोट की करारी चोट देना जरूरी, झटका नहीं दिया तो और निरंकुश हो जाएगी सरकार: टीकाराम जूली

जूली ने जनता से अपील की कि इस कुशासन और भ्रष्टाचार का अंत करने के लिए सभी लोग आगे आएं, आगामी नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें और पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाकर इस सोई हुई सरकार को जगाएं।
टीकाराम जूली ने कहा कि पेयजल योजनाओं से जुड़े ठेकेदारों का भुगतान पिछले तीन वर्षों से अटका हुआ है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर ठेकेदार 'जल योजनाओं का काम बंद करने की चेतावनी देने कोमजबूर हो गए हैं। यह स्थिति भाजपा के खोखले सुशासन के दावों की पोल खोलती है। डबल इंजन का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार आज ठेकेदारों के बकाया बिल तक चुकाने में असमर्थ साबित हो रही है। इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि पीएचईडी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन को अखबारों में विज्ञापन जारी कर राज्य सरकार से अपने ही हक के भुगतान की गुहार लगानी पड़ रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


