Indian stock market opens with gains, banking and IT gain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, बैंकिंग और आईटी में तेजी

khaskhabar.com: बुधवार, 25 नवम्बर 2026 10:23 AM (IST)
भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, बैंकिंग और आईटी में तेजी
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:17 सेंसेक्स 1,385 अंक या 1.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,821 और निफ्टी 369 अंक या 1.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,719 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयर कर रहे थे। निफ्टी बैंक 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, निफ्टी आईटी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी फार्मा हरे निशान में थे। केवल निफ्टी मेटल और निफ्टी मीडिया लाल निशान में थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 491 अंक या 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,894 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 35 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,351 पर था।
सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक,ट्रेंट, इंडिगो, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, आईटीसी, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। टाटा स्टील, एमएंडएम, टाइटन, पावर ग्रिड और सन फार्मा लूजर्स थे।
जानकारों ने कहा कि वैश्विक इक्विटी बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका मुख्य कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े ट्रेड में होने वाले बदलाव हैं। जब नैस्डैक नीचे जाता है, तो दक्षिण कोरिया, ताइवान और जापान जैसे एआई केंद्रित बाजार भी नीचे गिर जाते हैं और जब नैस्डैक में सुधार आता है, तो ये बाजार भी वापस संभल जाते हैं। डेरिवेटिव्स ट्रेड बाजार में आने वाली गिरावट और तेजी को और बढ़ा देता है, जैसा कि पिछले सोमवार को भारत में भी देखने को मिला था।
उन्होंने आगे कहा कि निवेशकों को इस तरह के अत्यधिक सट्टेबाजी वाले ट्रेड से जुड़े उतार-चढ़ाव और शोर-शराबे पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि फंडामेंटल्स पर फोकस करना चाहिए। फंडामेंटल्स के नजरिए से, भारतीय बाजार काफी मजबूत दिखाई देता है। भारत के प्रति विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख में आया बड़ा बदलाव इस महीने अब तक हुए 13.2 अरब डॉलर के रिकॉर्ड निवेश से साफ झलकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement