India will not take part in China,s One Belt One Road Summit! these are reasons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन के ‘वन बेल्ट वन रोड’ समिट में भारत नहीं करेगा शिरकत! यह है वजह

khaskhabar.com: शनिवार, 13 मई 2017 5:18 PM (IST)
चीन के ‘वन बेल्ट वन रोड’ समिट में भारत नहीं करेगा शिरकत! यह है वजह
नई दिल्ली। सोमवार से शुरू होने जा रहे चीन के ‘वन बेल्ट वन रोड’ सम्मेलन में भारत के शामिल होने की संभावना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक भारत अपने किसी भी प्रतिनिधि को उसमें हिस्सा लेने के लिए नहीं भेजेगा। यानी कि चीन के अन्य देशों के साथ मिलकर पोर्ट, रेलवे और सडक़ के संपर्क विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना का बायकॉट करने का भारत ने फैसला किया है। दरअसल इस प्रोजेक्ट का एक हिस्सा पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से होकर गुजरता है। इसे चीन और पाकिस्तान के बीच (चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरीडोर) भी कहा जाता है। भारत शुरू से इसका विरोध करता रहा है क्योंकि उसका मानना है कि पीओके पाकिस्तान का नहीं बल्कि भारत का हिस्सा है। हालांकि इस फोरम के शुरू होने में अब 24 घंटे का ही समय रह गया है लेकिन विदेश विभाग ने शनिवार को इस बारे में किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की। भारत के बायकॉट की बात इस वक्त उभर कर आई है जब एक दिन पहले ही शुक्रवार को नेपाल ने भी फोरम में शिरकत करने के लिए हामी भर दी। श्रीलंका और पाकिस्तान पहले से ही इसमें हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही अमेरिका ने भी यू-टर्न लेते हुए इसमें शामिल होने पर सहमति दे दी है। लेकिन भारत इसमें हिस्सा क्यों नहीं ले रहा, जानें वजह-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement