Advertisement
समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना को मिला पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘आशंक’

जीआरएसई का कहना है कि फिलहाल वह 12 प्रमुख अन्य नौसैनिक पोतों का निर्माण कर रही है। इनमें एक उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट, दो पनडुब्बी रोधी युद्धपोत, चार अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत और पांच अगली पीढ़ी के कार्वेट शामिल हैं। इसके अलावा 36 अन्य पोत भी बनाए जा रहे हैं, जिनमें 13 निर्यात के लिए हैं। इस तरह जीआरएसई एक ओर भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने में जुटा है, तो दूसरी ओर स्वदेशी युद्धपोत निर्माण के क्षेत्र में देश की क्षमता का भी विस्तार कर रहा है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को ही नौसेना के बेड़े में समुद्री स्पोर्ट क्राफ्ट ‘डीएससी ए21’ को शामिल किया गया था। डीएससी ए21, पांच गोताखोरी सहायता पोतों की परियोजना के तहत बनाया गया दूसरा पोत है। इसे 20 नवंबर को नौसेना के डॉकयार्ड में नौसेना को सौंपा गया। यह पोत समुद्र की गहराइयों में गोताखोरों के अभियानों से लेकर पानी के नीचे निरीक्षण और मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण कामों में मदद करेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


