India has become a rapidly developing nation in the leadership of Modi: Ram Bilas Sharma Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी सरकार के नेृतत्व में भारत तेजी से विकास करने वाला राष्ट्र बना: राम बिलास शर्मा

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 जुलाई 2019 7:24 PM (IST)
मोदी सरकार के नेृतत्व में भारत तेजी से विकास करने वाला राष्ट्र बना: राम बिलास शर्मा
उन्होंने अपने ओजस्वी वक्तव्य में यू.के का इस बात के लिए धन्यवाद किया कि उनकी पार्लियामैंट के 49 सांसदों ने एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करके वर्ष 1919 में जलियांवाला नरसंहार के लिए खेद प्रकट किया है। शिक्षा मंत्री ने भारतीय जीवन-दर्शन को विश्व का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का आज पूरी दुनिया में अनुसरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई संदर्भों में यू.के और भारत की विचारधाराएं एक जैसी हैं। उन्होंने यू.के. के लोगों को भारत-भ्रमण के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर ‘क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन’ के सीन-ओ-कॉन्नोर ,हैड ऑफ ग्लोबल प्रोजेक्टस एंड पोलिसी समेत कई प्रतिनिधियों ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा का अभिनंदन किया तथा उच्चतर शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करने पर चर्चा की।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement