Idol Pran Pratishtha Festival: Musical Rajopchar Puja held at Sriparshuram Gyanpeeth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 2, 2025 10:50 pm
Location

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : श्रीपरशुराम ज्ञानपीठ में हुई संगीतमय राजोपचार पूजा

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 7:33 PM (IST)
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : श्रीपरशुराम ज्ञानपीठ में हुई संगीतमय राजोपचार पूजा
जयपुर। विप्र फाउंडेशन के नव निर्मित श्रीपरशुराम ज्ञानपीठ में भगवान श्रीपरशुराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आज सोमवार को संगीतमय राजोपचार पूजा में यजमानों के साथ पूर्व विधानसभा डॉक्टर सी.पी. जोशी, हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पूर्व आईपीएस लक्ष्मण गौड, मुख्यमंत्री के ओएसडी दिनेश शर्मा, भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र कटारा, आरएएस लक्ष्मी कांत कटारा, संयुक्त निदेशक सूचना रजनीश शर्मा, आरपीएस उज्जवल शर्मा, अनिल शर्मा, संजय शर्मा, सीआई कविता शर्मा, स्वास्थ्य निदेशक रवि प्रकाश शर्मा, डॉक्टर राजेश शर्मा, संयुक्त निदेशक डॉक्टर ओम प्रकाश शर्मा, डॉक्टर प्रदीप शर्मा, पार्षद अंशु शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मोहन शर्मा, महेश शर्मा, हरीश पराशर सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भागीदारी निभाई।

हवन अनुष्ठान में यजमानों में मुख्य यजमान राधेश्याम शर्मा गुरुजी, एसोसिएट एंड रोड कैरियर लिमिटेड के निदेशक बनवारी लाल सोती कोलकाता, भाजपा नेता परमेश्वर शर्मा सालासर, व्यवसाई सौरभ राधेश्याम सिखवाल उदयपुर, कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी कोटा, सुनील मिश्रा सरदारशहर, युवा के मनोज पांडेय, अशोक शर्मा भँवरपुर एवं जयपुर जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार शर्मा ने पूजन हवन में सपत्नीक आहुतियां दी।
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा, केंद्रीय परियोजना समिति के चेयरमैन महावीर प्रसाद शर्मा, परमेश्वर शर्मा, पवन पारीक, मुकेश काका, प्यारेलाल शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया और पूजा के बाद भवन का अवलोकन करवाया। भगवान श्रीपरशुराम की शादी चार फीट की मूर्ति की आज प्राण प्रतिष्ठा होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement