Horoscope Today, 13 july 2020 Check astrological Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: सोमवार, 13 जुलाई 2020 08:22 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
मकर: आज व्यावसायिक मामलों में बहुत अधिक प्रतियोगिता रहेगी। आप बहुत कोशिश करेंगे कि आपको मैदान नहीं छोडऩा पड़े। विरोधी लोग नुकसान में रहेेंगे परंतु फिर भी आपको सावधान रहना होगा। आर्थिक लाभ के होने के साथ-साथ खर्चा भी बढ़ा रहेगा। आज जहां खर्चा करना है वहां आवश्यक खर्चा होगा। दवाईयों पर खर्चा बढ़ेगा, व्यवसाय के मामले में कोई धोखा-फरेब हो सकता है अत: सावधानी से काम लें। वाहन सुविधा बढ़ेगी। घर में अन्य सुख-सुविधाएं भी बढ़ सकती है। माता-पिता के लिए आज अच्छा दिन है, आप उनके लिए कुछ खास कर पाएंगे। माता-पिता के साथ कुछ ज्यादा वक्त निकाल पाएंगे और कुछ जरूरी बातें आज हो जाएगी। संतान की मांगों से आप असहमत रहेंगे, किसी किसी बात पर सहमति दे सकते हें। आज यात्रा का विचार बिल्कुल त्याग दें। कुंभ: काम का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। सारा दिन भाग-दौड़ में निकल जाएगा। दोपहर बाद अनुकूल स्थितियां बनी रहेगी जिसमें आर्थिक लेन-देन की बात कर सकते हैं। सरकारी लोगों की मदद से कोई एक अच्छा मौका मिल सकता है। छोटी यात्राएं लाभकारी हो सकती है परंतु पश्चिम दिश की यात्रा से परहेज करना ठीक रहेगा। व्यवसाय में किसी मामले में भ्रम और अनिर्णय की स्थिति रहेगी अत: अच्छा रहेगा कि आप महत्वपूर्ण निर्णय को आगे के लिए स्थगित कर दें। यदि नौकरी करते हैं तो आसपास के लोगों से अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करेंगे। किसी छोटी बात के लिए बड़ा उलाहना सुनना पड़ सकता है। भूमि-भवन के मामलों में गति आएगी, सुख-सुविधाएं बढ़ेगी, मातृ पक्ष की ओर से किसी एक चिंता में कमी आ जाएगी। मीन: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास में और भी तेजी ले आएंगे। किसी नए विषय से जुडऩे से उत्साह बना रहेगा। आज घर-परिवार की आवश्यकताओं पर कुछ ज्यादा खर्चा करेंगे और उनके लिए ज्यादा समय निकालेंगे। व्यावसायिक यात्रा का दबाव बना रहेगा। मजबूरी में ही यात्रा करें। भागीदारी के विषय में आप स्वयं निर्णय ना लेकर सामने वाले पक्ष पर भी छोड़ देंगे। खर्चा खूब होगा और उसके मुकाबले में आय नहीं होगी परंतु आगे लाभ की संभावनाएं दिख रही है। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी अच्छे निर्णय के कारण आपको तुरंत लाभ की स्थिति बन जागी। भाई-बहिनों की तरफ से निश्चित रहेंगे परंतु कोई खास सहयोग नहीं मिल पाएगा। उनकी खुद की स्थिति अच्छी रहेगी। आज पश्चिम दिशा की यात्रा से परहेज करें।

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement