आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: बुधवार, 03 नवम्बर 2021 08:25 AM (IST)
तुला: सुबह से कामकाज में उलझन बनी रहेगी। हर काम
ढंग से नहीं हो पाएगा। व्यवसाय में कोई न कोई अवरोध बना रहेगा और बहुत
खर्चा भी होगा। ऐसे काम पर खर्चा भी होगा जिसे आप नहीं करना चाहते। आर्थिक
स्थिति थोड़ा सा सुधरेगी। भाग्य साथ दे रहा है इसलिए उलझनों के बाद भी कोई
उपलब्धि हो सकती है।
वृश्चिक: समय विशेष लाभ का बना हुआ है। आर्थिक
स्थिति में सुधार आएगा और नए स्रोत से धन लाभ होगा। चन्द्रमा अनुकूल हैं और
चाहते हैं कि आप किसी सैलिब्रेशन में भाग लें। मित्रों से या अन्य लोगों
से एक साथ मिलना हो सकता है। किसी खास सूचना की वजह से आपका आत्मविश्वास
बहुत बढ़ेगा और कामकाज में और भी गति ला देंगे।
धनु: आज का दिन
भाग्यशाली रहेगा। किसी खास व्यक्ति से काम निकलवाने के लिए आपको ज्यादा
प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। नौकरी या व्यवसाय में आपका प्रभाव बहुत बढ़ेगा।
जिस व्यक्ति के साथ आप करने की चेष्टा कर रहे हैं, उसमें सफलता नजर आ रही
है। साझा भाव से काम करने से लाभ होगा।