Advertisement
ग्रेटर नोएडा में हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

मास्टरमाइंड राज चौधरी योजना के तहत अपनी स्कॉर्पियो से संजना यादव, भूपेन्द्र सिंह, फैजान अहमद और राहुल कुमार के साथ मौके पर पहुंचा। इसके बाद असादुर रहमान व उसके मित्र निजाम को उसकी गाड़ी में ही बंधक बनाकर गाली-गलौज और मारपीट की।
पीड़ित से पांच लाख रुपए मांगे गए और ऐसा नहीं करने पर बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। इससे डरकर असादुर रहमान ने अपनी गाड़ी में रखे 50,000 रुपए अभियुक्तों को दिए थे।
इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सारी जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरोह के बारे में सारी जानकारी जुटा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


