Himanta Biswa Sarma threatens to file defamation suit against Kejriwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्यों हिमंत बिस्वा सरमा ने केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी..यहां पढ़े

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मार्च 2023 4:00 PM (IST)
क्यों हिमंत बिस्वा सरमा ने केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी..यहां पढ़े
गुवाहाटी।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने दिल्ली के समकक्ष अरविंद केजरीवाल को रविवार को गुवाहाटी दौरे पर उन्हें भ्रष्ट कहने की चुनौती दी। सरमा ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करने की भी धमकी दी थी। असम के मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनके खिलाफ न तो देश की किसी अदालत में और न ही किसी एजेंसी में कोई मामला लंबित है। उन्होंने पूछा, "मेरे खिलाफ कौन सा मामला है? मैं अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि मेरे खिलाफ दर्ज एक भी मामला दिखाएं।"
इससे पहले जब दिल्ली के मुख्यमंत्री ने हिमंत बिस्वा सरमा को भ्रष्ट आदमी कहा था तो वह मानहानि का मुकदमा दायर करना चाहते थे, लेकिन सरमा के मुताबिक, केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के अंदर बात की थी, इसलिए वह मामला दर्ज नहीं कर सके।
सरमा ने कहा, "मैं मानहानि का मुकदमा दायर करना चाहता था। लेकिन चूंकि अरविंद केजरीवाल कायर हैं, उन्होंने दिल्ली विधानसभा के अंदर मेरे खिलाफ बोला। मैं उन्हें अपने निर्धारित असम दौरे पर मुझे भ्रष्ट कहने की चुनौती देता हूं, अगले दिन मैं उनके खिलाफ मनीष सिसोदिया की तरह मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा।"
अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य में आम आदमी पार्टी की मौजूदगी को मजबूत करने के लिए रविवार को असम का दौरा करने वाले हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement