Advertisement
हरियाणा सरकार ने डीलक्स बसों की खरीद को दी मंजूरी

वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान स्टेज कैरिज की बसों का बेड़ा बढकऱ 1037 हो चुका है। इस समय परिवहन विभाग की 3800 बसें सडक़ों पर दौड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि उक्त सभी बसों की खरीद के उपरान्त हरियाणा राज्य परिवहन के बेड़े में 6055 बसें हो जाएंगी, जो 2009-10 के 3246 बसों के मुकाबले लगभग डेढ़ गुणा ज्यादा हैं।
मंत्री ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग द्वारा भारतीय तेल निगम के सहयोग से 10,000 चालकों व परिचालकों को ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसमें जन-सुरक्षा, दक्षता और प्रभावशीलता व महिला के सम्मान के ऊपर ज़ोर दिया जा रहा है। परिवहन मंत्री ने कहा कि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.सी. गुप्ता और निदेशक, डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के कुशल प्रबंधन व अथक प्रयासों से हरियाणा परिवहन विभाग प्रगति की ओर अग्रसर है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


