Advertisement
हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद: राष्ट्रपति के मनोनीत करने के बाद हुई उच्च सदन में वापसी

उनका राजनीतिक करियर भी काफी संतुलित और प्रभावशाली रहा है। जदयू से जुड़े रहते हुए उन्होंने पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। राज्यसभा में उनके अनुभव और संसदीय प्रक्रियाओं की समझ को देखते हुए उनका दोबारा चयन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हरिवंश का पुनर्नियुक्त होना यह दर्शाता है कि सरकार अनुभवी और संतुलित व्यक्तित्वों को संसद में बनाए रखना चाहती है। आने वाले समय में उनसे फिर से सक्रिय और सार्थक योगदान की उम्मीद की जा रही है।
राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन (उपसभापति) और जनता दल-यूनाइटेड (जेडी-यू) के वरिष्ठ नेता हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा था। राज्यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को चेयर से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और डिप्टी चेयरमैन हरिवंश समेत 25 राज्यों के 59 सदस्य कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।
हरिवंश नारायण सिंह का जन्म 30 जून 1956 को यूपी के बलिया में हुआ। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा गांव से सटे टोला काशी राय स्थित स्कूल से शुरू की। उसके बाद जेपी इंटर कॉलेज सेवाश्रम (जयप्रकाशनगर) से 1971 में हाईस्कूल पास करने के बाद वे वाराणसी पहुंचे। यूपी कॉलेज से इंटरमीडिएट और उसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट किया और पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टाइम्स ग्रुप से की थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


