Advertisement
एचएएल ने निजी कंपनियों को दिया ध्रुव हेलीकॉप्टर बनाने का न्योता

एचएएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक टी. सुवर्णा राजू ने कहा, ‘‘देश के नागरिक परिचालन में हेलीकॉप्टरों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, यह एचएएल के लिए एक बड़ा सौदा होगा जो ओईएम और लाइसेंसदाता है।’’
एचएएल एएलएच-ध्रुव की डिजाइन प्राधिकरण और मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) है।
बयान में कहा गया, ‘‘कंपनी अब एक विश्वसनीय भारतीय साझेदार (आईपी) विकसित करने की उम्मीद कर रही है जो कि कम समय की अवधि में सिविल क्षेत्र में विभिन्न ग्राहकों की संभावित मांग को पूरा कर सके। चयनित भारतीय साझीदार को ग्राहकों को उत्पाद के पूरे जीवनकाल (20 साल) के लिए सहायता प्रदान करनी होगी, जिससे दीर्घकालिक व्यावसायिक संबंध सुनिश्चित हो सके।’’
एक प्रौद्योगिकी प्रदाता के रूप में, एचएएल चयनित व्यावसायिक साझेदार के लिए लाइसेंस के माध्यम से एलएएच-ध्रुव (सिविल) के उत्पादन के लिए तकनीक का हस्तांतरण प्रदान करेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


