Guru and cow have an important place in Indian culture - Governor Kalraj Mishra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 5, 2025 3:50 pm
Location

गुरू और गौ का भारतीय संस्कृति में अहम स्थान है - राज्यपाल कलराज मिश्र

khaskhabar.com: शनिवार, 23 सितम्बर 2023 5:38 PM (IST)
गुरू और गौ का भारतीय संस्कृति में अहम स्थान है - राज्यपाल कलराज मिश्र
पाली,। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति और समाज में गुरू और गाय का स्थान अत्यंन्त महत्वपूर्ण है। गाय भारतीय संस्कुति में पूजनीय है। भारत में हमारे भगवान श्री कृष्ण और भगवान शंकर ने नन्दनि और नन्दी को महत्व दिया है जिसमें इन गौवंश को अहम स्थान दिया गया है।


राज्यपाल शनिवार को पाली में रूप रजत विहार में रूप रजत विशिष्ट अथिति गृह व वाचनालय का उदघाटन अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी जीवों के कल्याण में मानव मात्र का कल्याण निहित है । उन्होंने उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि संत महात्माओं के चिंतन को आगे बढ़ाएं और उनके सेवा संकल्पों से समाज को लाभान्वित करें।

उन्होंने कहा कि मनुष्य बनने का अर्थ मानवीय मूल्यों से ओत प्रोत व्यक्तित्व है। श्री मिश्र ने कहा कि सभी जीवों के कल्याण में मानव मात्र का कल्याण निहित है यही सनातन है।

संविधान की प्रस्तावना व मूल कर्तव्यो का वाचन किया

उन्होंने कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना और मूल कर्तव्यों का वाचन किया तथा उपस्थित भामाशाहों को सम्मानित भी किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement
Aries

आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आप नए कार्यों को शुरू करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता Read More...