Golma Devi did Padyatra of Mehandipur, vowed to make Dr. Kirori become CM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोलमा देवी ने की मेहंदीपुर की पदयात्रा, डॉ. किरोड़ी के सीएम बनने की मांगी मन्नत

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 दिसम्बर 2023 5:27 PM (IST)
गोलमा देवी ने की मेहंदीपुर की पदयात्रा, डॉ. किरोड़ी के सीएम बनने की मांगी मन्नत
दौसा (ब्यूरो)। पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने अपने गांव खोहरा मुल्ला से मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए पैदल यात्रा की। मेहंदीपुर रवानगी के दौरान उन्होंने कहा कि चाचा (किरोड़ी मीणा) और भतीजे राजेंद्र मीणा की विधानसभा चुनाव में जीत सातों समाज और बालाजी की कृपा से हुई है। अब वे बालाजी महाराज के पैदल यात्रा पर जा रही हैं। गोलमा देवी ने कहा- किरोड़ीजी जीत दर्ज कर, एमएलए बनकर विधानसभा में पहुंचे हैं, मेरा बेटा (भतीजा राजेंद्र मीणा) भी विधानसभा में पहुंचा है। काका-भतीजा गांव, सातों समाज और मेहंदीपुर बालाजी की कृपा से जीते हैं। अब बालाजी के यहां पैदल जा रहे हैं। हम तो कहते हैं सब समाज और जनता को, सब साथ दो और ये मुख्यमंत्री बनें। हमारी यही कामना है। पहले मैं उनके साथ विधानसभा में बैठी, अब चाचा-भतीजा विधानसभा में एक साथ बैठेंगे। गोलमा देवी ने कहाकि पति और भतीजे की जीत के लिए बालाजी महाराज के चरणों में सभी ग्राम वासियों ने प्रार्थना की थी। सवाई माधोपुर से डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा और महुआ से राजेंद्र मीणा की जीत होने पर पैदल यात्रा के साथ मेहंदीपुर बालाजी के धाम जा रहे हैं। अब बाबा के भोग प्रसाद चढ़ाएंगे। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और जीत की शुभकामनाएं दी। मालूम हो डॉक्टर किरोड़ी मीणा सवाईमाधोपुर सीट से 22,510 वोट से जीते हैं।
उन्होंने कांग्रेस के दानिश अबरार को हराया है। किरोड़ी मीणा को कुल 81,087 वोट मिले। वहीं उनके भतीजे राजेन्द्र मीना महवा विधानसभा सीट से जीते है। उन्होंने कांग्रेस के ओमप्रकाश हुड़ला को 7917 वोट से हराया है। इससे पहले 2008 के विधानसभा चुनाव में डॉक्टर किरोड़ी मीणा टोडाभीम सीट से निर्दलीय चुनाव जीते थे, वहीं पत्नी गोलमा देवी महवा विधानसभा सीट से जीतीं थी। बाद में उन्हें कांग्रेस की गहलोत सरकार में खादी और ग्रामोद्योग राज्यमंत्री बनाया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement