Golden Opportunity Pre-Conference Workshop at SEXCON 2026 Today; Sexologists from India and Abroad to Participate in Three-Day Conference-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 13, 2026 6:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

SEXCON 2026 में आज होगी ‘गोल्डन अपॉर्च्युनिटी’ प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप, तीन दिवसीय कांफ्रेंस में देश–विदेश से सेक्सोलॉजिस्ट लेंगे हिस्सा

khaskhabar.com: बुधवार, 16 सितम्बर 2026 8:03 PM (IST)
SEXCON 2026 में आज होगी ‘गोल्डन अपॉर्च्युनिटी’ प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप, तीन दिवसीय कांफ्रेंस में देश–विदेश से सेक्सोलॉजिस्ट लेंगे हिस्सा
-सेक्सुअल मेडिसिन की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देंगे विशेषज्ञ जयपुर। काउंसिल ऑफ सेक्स एजुकेशन एंड पैरेंटहुड (इंटरनेशनल) (CSEPI) की 42वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस 18 सितंबर से होटल क्लॉर्क आमेर में शुरू होने जा रही है। सैक्सऑन 2026 के तहत आयोजित होने वाली इस कांफ्रेस में देश–विदेश के एक्सपर्ट्स और मेडिकल प्रोफेशनल्स हिस्सा लेंगे। तीन दिवसीय इस कांफ्रेंस की थीम ‘साइंस एंड सेक्स’ रखी गई है। गुरुवार को इस कांफ्रेंस के तहत गोल्डन अपॉर्च्युनिटी’ नाम से विशेष प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इस वर्कशाॅप में सैक्सुअल मेडिसीन से जुड़े हुए मुंबई के प्रो. डॉ. राजशेखर ब्रह्मभट्ट डॉक्टरों को इस संबंध में विशेष जानकारी देंगे। आयोजन सचिव डॉ. जॉली अरोड़ा ने बताया कि वर्कशॉप में तीन मुख्य विषयों पर चर्चा होगी। जिनमें सेक्स क्लीनिक कैसे शुरू करें, सेक्स से जुड़े मिथक और गलत धारणाएं तथा सेक्सुअल डिस्फंक्शन का सफल उपचार शामिल हैं। डॉक्टरों को सेक्सुअल मेडिसिन की प्रैक्टिस शुरू करने, मरीजों की समस्याओं को व्यवस्थित तरीके से समझने, सेक्स से जुड़े मिथकों और वैज्ञानिक तथ्यों में अंतर करने तथा सेक्सुअल डिस्फंक्शन के उचित आकलन, काउंसलिंग और उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी। , सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं पर लोग अक्सर झिझक, गलत जानकारी और सामाजिक संकोच के कारण डॉक्टर से सलाह लेने में भी हिचकते हैं। सेक्स हैल्थ से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों में अवेयरनेस आए। उन्हें कब डॉक्टर्स से मिलना चाहिए। इस पर चर्चा होगी। वर्कशॉप का उद्देश्य “सीखना, समझना, प्रैक्टिस में बदलाव लाना और जीवन को बेहतर बनाना” है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश माथुर और विशिष्ट अतिथि डॉ. गिरधर गोपाल गोयल, रजिस्ट्रार, मेडिकल काउंसिल का भी सहयोग रहेगा। इसमें सेक्सोलॉजिस्ट, डर्मेटोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट, साइकोलॉजिस्ट, गाइनकोलॉजिस्ट, फैमिली फिजिशियन सहित अन्य विशेषज्ञ सेक्सुअल हेल्थ से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement