Gangaur Royal Procession Passing today at 5:30 PM from City Palace-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाही लवाजमे के साथ निकलेगी गणगौर की सवारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 मार्च 2018 09:40 AM (IST)
शाही लवाजमे के साथ निकलेगी गणगौर की सवारी
जयपुर। गणगौर माता की शाही सवारी लवाजमे के साथ मंगलवार शाम 5:30 बजे त्रिपोलिया गेट, सिटी पैलेस से निकलेगी। गणगौर माता की शाही शोभायात्रा त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार से होते हुई तालकटोरा में विसर्जित होगी। इस आयोजन को देखने प्रदेश के साथ देश-विदेश से भी पर्यटकों का सैलाब उमड़ता है। पर्यटकों के बैठने के लिए त्रिपोलिया गेट के सामने हिंद होटल की छत पर व्यवस्था की गई है। यह आयोजन पयर्टन विभाग, जिला प्रशासन, महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय संग्रहालय ट्रस्ट और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। शोभायात्रा में यह होगा खास आकर्षण
शोभायात्रा में परंपरागत नृत्य के साथ कच्छी घोड़ी, कालबेलिया नृत्य, बहुरूपिया कला, गेर और चकरी सहित अन्य मनोरंजक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। पारंपरिक तोपधारक वाहन, सजे रथ, सजे धजे घोड़े और ऊंट का लवाजमा आकर्षण के केंद्र रहेंगे। सवारी के अंत में ढाल धारी चौबदार और पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement