फ्रांस:चर्च में पादरी की हत्या,2 हमलावर ढेर,IS का हाथ
khaskhabar.com: मंगलवार, 26 जुलाई 2016 6:50 PM (IST)
यूरोप में हाल
में हुए हमलों में फ्रांस की इस घटना को ताजा कडी के तौर पर देखा जा रहा
है। यह हमला फ्रांस के ही नीस में राष्ट्रीय दिवस का जश्न मना रहे लोगों को
ट्रक से कुचलने की घटना के करीब 12 दिन बाद हुआ है। नीस की घटना में 80 से
अधिक लोगों की मौत हो गई थी। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने नीस हमले की
जिम्मेदारी ली थी। नॉरमैंडी टाउन में हुए मंगलवार के हमले में चाकूधारी दो
लोगों ने हमला बोलते हुए पांच लोगों को बंधक बना लिया।