Advertisement
विवाह के नाम पर लाखों की ठगी, दुल्हन सहित चार गिरफ्तार

कुछ दिन बाद मायके गई और नहीं लौटी
पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार विवाह के कुछ दिन बाद कविता सोनी गंगानगर जाने की बात कहकर चली गई। आरोप है कि बाद में उसने और उसके सहयोगियों ने विभिन्न बहाने बनाकर रुपये मांगने शुरू कर दिए। जब पीड़ित पक्ष उसे वापस लाने गंगानगर पहुंचा तो उसने जोधपुर लौटने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।
दुल्हन सहित चार आरोपी गिरफ्तार
मामले की जांच के बाद देवनगर थाना पुलिस ने उक्त मामले मे रेखा सोनी पत्नी सुरेन्द्र सोनी निवासी सुरजीत सिंह कॉलोनी, श्रीगंगानगर, दुल्हन कविता सोनी पुत्री कालूराम सोनी निवासी पुरानी आबादी, श्रीगंगानगर, बाबूलाल चौहान पुत्र भंवरलाल निवासी श्रमिकपुरा मसूरिया, जोधपुर व नरपतसिंह पुत्र रामचन्द्र राजपूत निवासी मसूरिया, देवनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का अग्रिम अनुसंधान जारी है।
अन्य मामलों की भी जांच
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में विवाह के नाम पर ठगी के अन्य मामलों की भी जानकारी सामने आने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने इसी प्रकार और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



