द.कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार
khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मार्च 2017 4:56 PM (IST)
संवैधानिक अदालत ने 10 मार्च को एक ऐतिहासिक फैसले में पार्क को पद से
बर्खास्त कर दिया था। इस तरह वह महाभियोग के जरिए बर्खास्त होने वाली पहली
राष्ट्रपति रहीं।
स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, पार्क की शारीरिक जांच के बाद उन्हें हिरासत केंद्र की अलग सेल में रखा जाएगा।इस हिरासत केंद्र में पार्क की सहयोगी एवं विश्वासपात्र चोई सुन-सिल भी हैं।पार्क को इस सेटंर में लगभग 20 दिनों तक रखा जाएगा।
पार्क
के साथ उसकी सहयोगी एवं मित्र चोई सुन-सिल पर भी आरोप लगे हैं। फिलहाल,
चोई हिरासत में हैं। इन पर सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के उपाध्यक्ष ली जे योंग
से करोड़ों डॉलर का रिश्वत लेने का आरोप भी है। ली को भी गिरफ्तार किया जा
चुका है। ली ने सैमसंग के अध्यक्ष एवं अपने पिता ली कुन ही से कंपनी का प्रबंधन उपाध्यक्ष ली को देने में सहयोग करने के एवज में रिश्वत दी थी।