Former Chief Minister Akhilesh Yadav attacked BJP, CBI does not win elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व CM अखिलेश यादव ने BJP पर बोला हमला, CBI चुनाव नहीं जिताती

khaskhabar.com: रविवार, 06 जनवरी 2019 7:53 PM (IST)
पूर्व CM अखिलेश यादव ने BJP पर बोला हमला, CBI चुनाव नहीं जिताती
लखनऊ। अवैध खनन मामले में सीबीआई की जांच यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को बीजेपी और केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हम गठबंधन कर सकते हैं, जनता के बीच जा सकते हैं और जिन्हें रोकना है उनके पास सीबीआई है। उन्होंने बीएसपी-एसपी के गठबंधन की एक तरह से पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पार्टियां अपना गणित साध रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने अवैध खनन के मामले को बहुत पुराना बताते हुए इस मामले में सीबीआई की ताजा जांच को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि सीबीआई का स्वागत है। पहले कांग्रेस ने सीबीआई से मिलने का मौका देती थी, अब भाजपा यह मौका दे रही है। सीबीआई को छापेमारी या पूछताछ जो करनी है करे, हम तैयार हैं। हमसे जो पूछा जाएगा हम उसका जवाब देंगे। अखिलेश ने भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमने एक्सप्रेसवे बनाया तो उन्होंने उसकी भी जांच करवाई। भाजपा के पास जो है वह उसका उपायोग कर रही है। उनके पास सीबीआई है, तो हमारे पास भेज रही है। सीबीआई का स्वागत है। उनके पास पैसे हैं, तो उन्होंने विज्ञापन में 5,000 करोड़ खर्च कर दिए। अब तक यह सामने नहीं आया है कि लेकिन टीवी पर खबर देखते हैं जब समझ में आता किसको कितना मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement