Five suspended and one APO in village development officer suicide case in Rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी आत्म हत्या प्रकरण में पांच निलंबित व एक एपीओ

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024 09:04 AM (IST)
राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी आत्म हत्या प्रकरण में पांच निलंबित व एक एपीओ
जयपुर, । पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम विकास अधिकारी आत्म हत्या प्रकरण को मानवीय आधार पर गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर शासन सचिव एवं आयुक्त रवि जैन ने नीमका थाना जिले के थोई क्षेत्र की चीपलाटा पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार के आत्म हत्या प्रकरण में चीपलाटा सरपंच मनोज गुर्जर, पंचायत समिति अजीतगढ़ के सहायक विकास अधिकारी मंगल चंद सैनी,दीपा वास ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत सकराय व अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत चीप लाटा के कनिष्ठ सहायक जगदेव एवं नीम का थाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हरजनपुरा के कनिष्ठ सहायक पोखर मल को निलंबित किया है। साथ ही अजीतगढ़ पंचायत समिति के विकास अधिकारी अजय सिंह नाथावत को एपीओ किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement