Advertisement
‘सैंडिलमार’ सांसद पर सभी एयरलाइन्स ने लगाया बैन, ट्रेन से लौटना पड़ा मुंबई

दुर्व्यवहार के मामले में दिल्ली पुलिस गायकवाड़ पर केस भी दर्ज कर चुकी है। एआई और उसके पीडि़त कर्मचारी ने गुरुवार को ही शिवसेना सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी। दिल्ली पुलिस ने कानूनी राय लेने के बाद शुक्रवार शाम को आईपीसी की धारा 308 और 355 के तहत गायकवाड़ पर केस दर्ज कर लिया। अब इसे आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंपा है।
गायकवाड़ के बचाव में शिवसेना
टिकट कैंसल होने और केस दर्ज होने के बाद शिवसेना गायकवाड़ के बचाव में आती दिखी। पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि गलत होने पर किसी का भी गुस्सा फूट सकता है, फिर वह चाहे मंत्री हो या आम आदमी। साथ ही बीजेपी सांसद और कानून राज्य मंत्री पी. पी. चौधरी ने भी गायकवाड़ की उड़ान पर रोक लगाने के कदम को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा किसी को कहीं यात्रा किए जाने से नहीं रोका जा सकता है और ऐसा कोई भी कानून नहीं है, जिसकी मदद से किसी को ऐसा करने से रोका जा सके।
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



