Advertisement
पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक ने की आत्महत्या, पहले परिजनों को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज

करीब छह महीने पहले मोहित की पत्नी घर के कीमती जेवरात लेकर अपने मायके चली गई थी। इस संबंध में मोहित के परिजनों ने मोदीनगर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
दो दिन पहले, पत्नी की शिकायत पर संभल पुलिस ने मोहित के परिजनों को थाने बुलाया, जिससे मोहित और अधिक तनाव में आ गया। मोहित ने आत्महत्या से पहले व्हाट्सएप पर अपने परिजनों को एक मैसेज भेजा, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया।
मैसेज भेजने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने मोहित को पहले मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन, इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने मोहित की पत्नी और उसके परिवार के खिलाफ मोदीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


