Fast Reactor Fuel Cycle Facility project in Tamil Nadu to be ready by December 2027-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तमिलनाडु में फास्ट रिएक्टर फ्यूल साइकिल फैसिलिटी परियोजना दिसंबर 2027 तक तैयार होगी

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 दिसम्बर 2021 5:28 PM (IST)
तमिलनाडु में फास्ट रिएक्टर फ्यूल साइकिल फैसिलिटी परियोजना दिसंबर 2027 तक तैयार होगी
चेन्नई। तमिलनाडु के कलपक्कम में स्थापित की जा रही फास्ट रिएक्टर फ्यूल साइकिल फैसिलिटी परियोजना (एफ आरएफसीएफ) के दिसंबर 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री कार्यालय,कार्मिक,जन शिकायत, पेंशन मामलों के राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने गुरूवार को लोकसभा में द्रमुक सांसदों डी एम कथीर आनंद और टी सुमति ए थामीझाची थांगापांडियन के प्रश्नों के जवाब में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक इस परियोजना की वित्तीय प्रगति 32 प्रतिशत थी और इसके दिसंबर 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है और इसे न्यूक्लियर रिसाइकिल बोर्ड, भाभा एॅटामिक रिसर्च सेंटर और डिपार्टमेंट ऑफ एॅटामिक एनर्जी की ओर से क्रियान्वित किया जा रहा है। इस परियोजना की लागत 9,600 करोड़ रुपए है और इसका मकसद 500 मेगावाट प्रोटोटाइप फास्ट रिएक्टर में इस्तेमाल किए गए ईंधन का पुन:चक्रण है। फास्ट ब्रीडर रिएक्टर वह रिएक्टर होता है जो किसी परमाणु विखंड़न अभिक्रिया में इस्तेमाल किए गए परमाणु ईंधन से अधिक सामग्री को उत्पादित करता है। यह भारत के तीसरे चरण वाले परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का एक अहम घटक है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद1500 से दो हजार लोगों को रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement