Eight Major Bus Stands in Rajasthan to be Revamped : RSRTC Invites Applications for Redevelopment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान के 8 प्रमुख बस स्टैंडों का होगा कायाकल्प : RSRTC ने पुनर्विकास के लिए आमंत्रित किए आवेदन

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 जनवरी 2026 12:20 PM (IST)
राजस्थान के 8 प्रमुख बस स्टैंडों का होगा कायाकल्प : RSRTC ने पुनर्विकास के लिए आमंत्रित किए आवेदन
सैयद हबीब, जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने प्रदेश के यातायात बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। निगम द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत राज्य के आठ महत्वपूर्ण शहरों में बस स्टैंडों के पुनर्विकास के लिए 'अभिरुचि की अभिव्यक्ति' (EOI) आमंत्रित की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत बीकानेर में सर्वाधिक 40,000 वर्ग मीटर क्षेत्र का विकास किया जाएगा, जबकि भरतपुर में 30,917 वर्ग मीटर, भीलवाड़ा में 28,198 वर्ग मीटर, अजमेर में 24,767 वर्ग मीटर और ब्यावर में 24,404 वर्ग मीटर क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसी क्रम में बूंदी में 20,982 वर्ग मीटर की नई आवंटित भूमि पर बस स्टैंड का निर्माण होगा, वहीं उदयपुर में 16,788.58 वर्ग मीटर और चित्तौड़गढ़ में 15,124 वर्ग मीटर क्षेत्र का कायाकल्प किया जाना प्रस्तावित है। निगम के अनुसार, प्रत्येक बस स्टैंड के पुनर्विकास पर अनुमानित लागत 100 करोड़ से 300 करोड़ रुपये के बीच आएगी और इसके लिए अनुमत बिल्ड एरिया रेशियो (BAR) 2 निर्धारित किया गया है।
इस परियोजना में शामिल होने के इच्छुक आवेदक 11 फरवरी 2026 को शाम 4:00 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए ईओआई दस्तावेज़ शुल्क 1,000 रुपये और आरआईएसएल (RISL) प्रोसेसिंग शुल्क 500 रुपये तय किया गया है, जिसका डिमांड ड्राफ्ट क्रमशः 'FA, RSRTC' और 'Managing Director, RISL' के पक्ष में देय होगा।
योजना से संबंधित विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट www.eproc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। सभी प्राप्त आवेदनों को 12 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे खोला जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement