दुजाना गिरोह के सदस्य की 1 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर राजू पंडित के खिलाफ कार्रवाई

इससे पहले भी अनिल दुजाना गिरोह के सदस्यों के 6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को पुलिस द्वारा अधिग्रहण किया जा चुका है। बिसरख पुलिस धूम मानिकपुर में पहुंची और लाउड स्पीकर से मुनादी करते हुए उसके वेयरहाउस पर नोटिस चस्पा किया और उसे अधिग्रहण कर लिया।
बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि पुलिस न्यायालय के आदेश के बाद गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान राजू पंडित के करीब एक करोड़ रुपये के वेयरहाउस को अधिग्रहण किया गया है। पुलिस के द्वारा लगातार बदमाशों के खिलाफ अभियान जारी है और उनकी अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
ग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
