Delhi: 6 laborers Coronapostive in Azadpur mandi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली: एशिया की सबसे बड़ी आजादपुर मंडी में कोरोना की चपेट में 6 मजदूर आए, पहले हो गई थी आढतिया की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 26 अप्रैल 2020 3:03 PM (IST)
दिल्ली: एशिया की सबसे बड़ी आजादपुर मंडी में कोरोना की चपेट में 6 मजदूर आए, पहले हो गई थी आढतिया की मौत
नई दिल्ली । दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। एशिया की सबसे बड़ी मंडी आज़ादपुर मंडी में काम करने वाले लोगों को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। आज़ादपुर मंडी से 6 लोगों कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। 5 लोगों का इलाज साकेत के मैक्स अस्पताल में चल रहा है तो वहीं एक मरीज का इलाज नजफगढ़ में चल रहा है। आपको बताते जाए कि कोरोना से एक आढ़ती की पहले ही मौत हो गई है। इससे पहले आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोनोवायरस लॉकडाउन के आठवें सप्ताह में दिल्ली की स्थिति और हफ्तों की तुलना में बेहतर रही है, जिसमें कम मामले और कम मौत दर्ज हुईं। मुख्यमंत्री ने कहा, " दिल्ली में पहले के हफ्तों से पिछला हफ्ता बेहतर रहा। दिल्ली में कोरोनावायरस पॉजिटिव मामले के साथ मृत्यु दर में भी कमी देखने को मिल रही है। कई रोगियों को ठीक कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।" आंकड़ों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि आठवें सप्ताह (20 अप्रैल से शुरू) में केवल 622 नए मामले सामने आए, जबकि सातवें सप्ताह में 850 दर्ज किए गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement