Death of a worker in thermal compound, demand for compensation by Family members -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

थर्मल परिसर में मजदूर की मौत, परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जनवरी 2017 4:29 PM (IST)
थर्मल परिसर में मजदूर की मौत, परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े
कोटा। कुन्हाड़ी थाना इलाके के थर्मल पावर स्टेशन में काम करते समय एक मजदूर गंभीर घायल हो गया। उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मजदूर की मौत के बाद मुआवजे की मांग पर अड़ गए और शव को मोर्चरी में रखवाने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि सकतपुरा निवासी गुमानसिंह थर्मल में ठेकेदारी प्रथा के तहत काम करता था। शुक्रवार को गुमान सिंह कोल ब्लॉक में काम कर रहा था। इस दौरान वह ऊंचाई से गिर गया। हादसे के बाद कर्मचारी मजदूर को लेकर अस्पताल पहुंचे, वहां उसकी मौत हो गई। वहीं परिजन ठेकेदार को अस्पताल में बुलाने और मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। ऐसे में पुलिस परिजनों से समझाइश करने में लगी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement